फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कंबाइन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Wed, 02 Apr 2025 07:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। रामनगर गांव के सीवान में गेहूं की कटाई कराते समय कंबाइन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। साथ ही कंबाइन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला सड़कहवां निवासी लक्ष्मी देवी (60) रामनगर गांव के सिवान में स्थित अपने खेत में लगे गेहूं से फसल की कटाई करा रही थीं। इस दौरान गेहूं की बाली बीनते समय अचानक कंबाइन मशीन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि लक्ष्मी देवी प्राथमिक विद्यालय सड़कहवा में रसोईया पद पर तैनात थीं। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार, कंबाइन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें