फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बादलों ने जमाया डेरा...एक डिग्री लुढ़का पारा

Wed, 02 Apr 2025 06:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज हुई। 37 डिग्री जहां अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ। वहीं 19 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। बढ़े तापमान का असर सेहत पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 20 डिग्री रिकार्ड हुआ था। हवा की गति भी तेज रही, लेकिन बुधवार को बादलों के आने-जाने व हवा की गति कुछ कम होने से झुलसाने वाली गर्मी से कुछ कम जूझना पड़ा। वायुमंडल की नमी भी पांच फीसदी बढ़ी रिकार्ड की गई। जवाहरलाल लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बादल रहेंगे और तापमान स्थिर रहेगा।
वहीं एक माह से बढ़ता तापमान लोगों की मुश्किल बढ़ा रहा है। त्वचा रोग के साथ आंख में संक्रमण व उदर रोग से संबंधित मामलों में इजाफे के बाद अब डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में आए मरीजों में 13 डिहाइड्रेशन से जुड़ी समस्या से प्रभावित मिले। कुल 765 रोगियों में अधिकतर तापमान से जुड़ी व्याधि से परेशान मिले।
विज्ञापन

डाॅ. वैभव ने बताया कि मरीज सिर दर्द, चक्कर आने, सिर भारी होने, कमजोर इत्यादि की शिकायत लेकर आ रहे हैं। उन्हें दवा के साथ-साथ हिदायत भी दी जा रही है कि धूप से बचें और पानी भरपूर मात्रा में पीएं। पानी की कमी शरीर में होने से डिहाइड्रेशन अधिक परेशानी दे सकता है।
बच्चों और बुजुर्गों में डिहाइड्रेशन की समस्या अधिक पाई जा रही है। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने कहा बढ़ते तापमान के कारण लोग विभिन्न बीमारियों के चपेट में पहुंच रहे हैं। ओपीडी आने वाले प्रत्येक रोगी को जांच के बाद ही उपचार की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें