फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

Sat, 12 Apr 2025 09:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-सुबह गेहूं की बालियां बीनने गई थीं, शाम में मिला शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागापार (महराजगंज)। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला बरईठवा में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस एवं लेखपाल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला बरईठवा निवासी चंद्रावती देवी (65) शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अपने खेत में गेहूं की बालियां बीनने गई थीं। इसी दौरान आसमान में तेज गर्जना के साथ बिजली चमकी। बताया जा रहा है कि चंद्रावती देवी बिजली की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शाम करीब 4:30 बजे तक जब चंद्रावती घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनको खोजते हुए घर वाले खेत में गए तो देखा कि वह मृत पड़ी हैं। उनका पूरा शरीर जला हुआ था। परिजन बदहवास होकर रोने लगे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बागापार चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें