फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर में कूदे वृद्ध की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काफी तलाश के बाद नहर की झाड़ियों में उतराया मिला शव
विज्ञापन

भिटौली क्षेत्र के बांसपार नूतन गांव निवासी हैं अंबिका सिंह
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के बांसपार नूतन गांव निवासी एक वृद्ध शुक्रवार की सुबह देवरिया शाखा की बड़ी नहर में कूदकर गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि बीमारी से परेशान होकर वृद्ध आत्मघाती कदम उठाया है।
जानकारी के अनुसार, बांसपार नूतन निवासी अंबिका सिंह (70) शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ दूर चलकर वह किसी बाइक सवार से लिफ्ट लेकर धर्मपुर बाजार स्थित देवरिया शाखा बड़ी नहर के पुल तक पहुंचे। पुल पार करने के बाद वह नहर की पटरी पर करीब सौ मीटर आगे जाकर अचानक नहर में कूद गए।
विज्ञापन

इसी दौरान नहर के किनारे टहल रहे युवकों ने वृद्ध को पानी में कूदते देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ वृद्ध की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुट गई। काफी प्रयास के बाद सोहरौना राजा और पिपरा खादर सिवान के बीच नहर में किनारे की झाड़ियों में वृद्ध का शव सुबह लगभग आठ बजे उतराया हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
काफी समय से बीमार चल रहे थे अंबिका
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक अंबिका सिंह लंबे समय से अस्वस्थ थे। बृहस्पतिवार को एक मेडिकल स्टोर से अपने लिए दवा खरीदकर ले आए थे। ग्रामीण मृतक के इलाज के बारे में इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे पाए। उनका इकलौता पुत्र राजकुमार सिंह सऊदी अरब में रहकर परिवार की आजीविका चलाने में सहयोग करता है। परिवार में उनकी पत्नी फूला देवी, बहू और नाती-पोते हैं। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें