फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेसीबी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Sun, 09 Mar 2025 09:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुजहना के पास ईंट भट्टे पर जेसीबी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सिसवनिया निवासी गौरी (50) रविवार को दोपहर अपने घर सिसवनिया से मुजहना बुजुर्ग ग्राम सभा के रास्ते पैदल बलुईधुस किसी कार्य से जा रहे थे। वह ग्राम सभा के बाहर दक्षिण तरफ ईंट भट्टे के सामने पहुंचे थे। तभी सड़क के किनारे से मिट्टी निकाल रही जेसीबी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान गौरी की मौत हो गई। गौरी के परिवार में दो पुत्र रंजीत, कृष्णा और एक पुत्री अंकिता हैं। गौरी की मौत से पत्नी रमावती सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सिंदुरिया थाने की पुलिस ने जेसीबी थाने पर लेकर आई है। थाना प्रभारी सिंदुरिया अखिलेश वर्मा ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें