फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन विवाद में बड़े भाई की पत्नी और भतीजी पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विजयपुर खास में पारिवारिक भूमि विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। गांव निवासी रामकेवल ने थाना चौक में तहरीर देकर अपने छोटे भाई रामजतन की पत्नी संगीता और बेटी सुनैना पर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामकेवल के अनुसार, उसने अपना मकान छोटे भाई को 2,50,000 रुपये में बेचने की बात तय की थी, लेकिन रामजतन मात्र 2,00,000 रुपये देने पर अड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर विवाद गहराता चला गया। रामकेवल का आरोप है कि जब वह अपनी ससुराल भिटौली से लौटा, तो उसने देखा कि भयहू संगीता और भतीजी सुनैना उसके घर की दीवार की ईंटें उखाड़ रही थीं। विरोध करने पर आरोपित महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामले में संगीता और सुनैना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें