फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेठ-जेठानी पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

Mon, 21 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अड़बड़हवा के करियारी टोला निवासी महिला बीते दिनों झुलस गई थी। गंभीर हालत में पीएचसी पनियरा लाया गया। डाॅक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पति रामभवन ने अपने दो बड़े भाइयों और भाभियों पर मारपीट कर जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दो महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
रामभवन की तहरीर के अनुसार, उसके बड़े भाई भुआल व मझले भाई रमेश और उसकी दोनों भाभी गुलाबी देवी व बिंदू शनिवार को नौ बजे पारिवारिक विवाद में उसकी पत्नी को मारपीट रहे थे। मना करने पर रमेश व उसकी पत्नी बिंदू ने अनिता पर डीजल डालकर जला दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आरोपी वहां से भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाई और एंबुलेंस की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रामभवन की अनिता दूसरी पत्नी है। उससे एक पुत्र व एक पुत्री है। रामभवन का आरोप है कि जान-बूझकर पत्नी को जान से मारने की कोशिश की गई है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें