फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला अस्पताल में आठ नए काउंटर शुरू, मरीजों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए भी बनाए गए हैं काउंटर
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन ने पंजीकरण एवं विभिन्न सेवाओं के लिए आठ अलग-अलग काउंटर संचालित किए हैं। इस नई व्यवस्था से मरीजों और उनके परिजनों को लंबी कतार तथा अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी।
धनघटा, मेंहदावल सहित जनपद के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अस्पताल में पहला आभा काउंटर, दूसरा सामान्य पंजीकरण काउंटर, पुरुष मरीजों के लिए दो काउंटर, महिलाओं के लिए तीन अलग काउंटर, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं मीडियाकर्मियों के लिए विशेष काउंटर, एक आरसी/ विशेष सेवा काउंटर तथा अलग से आयुष्मान काउंटर संचालित किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. रमाशंकर सिंह ने बताया कि मरीजों को कम समय में पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने और उन्हें समय पर चिकित्सकीय परामर्श दिलाने के उद्देश्य से इन काउंटरों की व्यवस्था की गई है। अब मरीज आसानी से संबंधित काउंटर पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करा रहे हैं और सीधे चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर दवाएं ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी काउंटरों पर स्पष्ट सूचना पट्ट लगाए गए हैं, जिससे मरीजों को यह समझने में परेशानी नहीं होती कि किस सेवा के लिए कौन-सा काउंटर निर्धारित है। नई व्यवस्था के बाद अस्पताल आने वाले मरीजों ने भी संतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि अब पर्ची बनवाने में पहले की तुलना में काफी कम समय लग रहा है और अस्पताल में भटकना नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें