फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जालसाजी कर खाते से निकाले आठ लाख, केस दर्ज

Sun, 13 Jul 2025 08:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी सीएसपी संचालक अमीरुल्लाह सिद्दीकी धाेखाधड़ी के शिकार हो गए। गांव के ही मो. कैफ ने 8.66 लाख रुपये झांसा देकर निकाल लिया। मामले में रविवार को भिटौली पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित अमीरुल्लाह सिद्दीकी ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में ही एचडीएफसी बैंक की सीएसपी है। आरोपी युवक मो. कैफ दुकान पर अक्सर आता जाता था। दुकान पर बैठता था। धन निकासी व जमा देखता था। लेनदेन खाते का नंबर और गुप्त कोड मालूम हो गया था। छह मार्च को आरोपी मो. कैफ ने अमीरुल्लाह के खाते से धोखाधड़ी करके आठ लाख 66 हजार आठ सौ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया।
उन्होंने इसकी शिकायत मो. कैफ व उसकी मां साजरुन निशा से की। घटना के अगले दिन सात मार्च को आरोपी मो. कैफ व उसकी मां साजरुन निशा मेरे घर आकर बोले कि एक रुपये नहीं लिए हैं। जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया तो मां-बेटे ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर 24 अप्रैल को एक पंचायत हुई, जिसमें गांव के कुछ लोगों के बीच यह तय हुआ कि मो. कैफ रुपये अगस्त माह में देंगे, लेकिन अचानक दो जुलाई को उसका इरादा बदल गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर आरोपी युवक मो. कैफ पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें