परतावल। विदेश भेजने का झांसा देकर छह युवकों से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सिरसिया गांव निवासी आरोपी जावेद आलम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भरगांवा उर्फ लक्ष्मीपुर निवासी रामसेवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह माह पहले बेटे और पड़ोस के अन्य पांच लोगों से विदेश भेजने के लिए टूर एंड ट्रेवेल्स के प्रोपराइटर जावेद आलम ने खाते में अलग-अलग किस्तों में कुल आठ लाख 10 हजार रुपये ले लिए।
काफी समय बीतने पर भी जावेद आलम ने इन लोगों को न तो विदेश भेजा और न ही पैसा वापस किया। जब उसके मोबाइल से बात करके पैसा वापस मांगा तो जावेद आलम ने गाली गलौज करते हुए जानमाल कि धमकी दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी एजेंट जावेद आलम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद