सोनौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा श्याम काट में सोमवार की शाम को लोगों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल का विरोध करने वाले नेताओं का पुतला फूंका। सेवा भारती के ओमप्रकाश वर्मा और सोनौली नगर के भाजपा नेता प्रेम जायसवाल के संयुक्त नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि भारत सरकार ने संसद में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन बिल पेश किया था। अन्य विपक्ष की सभी पार्टियों ने बिल के पक्ष में मतदान नहीं किया। इससे स्थानीय महिलाओं में आक्रोश है। देश की आधी आबादी सभासद, बीडीसी, ग्राम प्रधान, नगर अध्यक्ष, मेयर, विधायक, सांसद, मंत्री बनेगी तो भारत निश्चित रूप से विकास करेगा। इस मौके पर नन्हे कुमार, निलू गौड़, प्रीति गौड़, किरन देवी, मनीषा गौड़, पानमती देवी, बच्ची, राहुल गिरी मौजूद रहे।