फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ज्ञान पोस्ट मेल के जरिये सस्ते में भेज सकेंगे शिक्षण सामग्री

Wed, 07 May 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शिक्षण सामग्री और प्रपत्र इत्यादि एक स्थान से दूसरे स्थान तक मंगाना आसान होगा। इसके लिए प्रधान डाकघर में ज्ञान पोस्ट मेल सेवा डाक विभाग अगले माह से प्रारंभ करने जा रहा है।
विज्ञापन

इस सेवा से उन्हें सर्वाधिक फायदा होने वाला है जो घर से दूर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी इत्यादि करते हैं। उन्हें मूल प्रपत्र मंगाने के लिए परेशान होना पड़ता था, लेकिन अब डाक विभाग की इस सेवा से वह गृह क्षेत्र से न सिर्फ प्रपत्र मंगा सकेंगे, बल्कि किताब और नोट्स इत्यादि भेज सकेंगे। सेवा शुल्क न्यूनतम 20 रुपये तो अधिकतम 100 रुपये लगेंगे।
भारतीय डाक विभाग ने ज्ञान पोस्ट मेल सेवा प्रारंभ कर दी है। वहीं अन्य डाकघरों में शुरू करने की तैयारी के क्रम में महराजगंज प्रधान डाकघर में जून से प्रारंभ करने के संबंध में पत्र प्राप्त हो गया है। इस सेवा के जरिये शैक्षिक पुस्तकें और अध्ययन सामग्री रियायती दर पर भेजी जा सकेंगी।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि ज्ञान पोस्ट एक विशेष सेवा है, जो शैक्षणिक पुस्तकें और अध्ययन सामग्री रियायती दरों पर भेजने की सहूलियत देती है। इसका मुख्य उद्देश्य सूचना के प्रचार-प्रसार को सुलभ बनाना है। इसके जरिये प्रपत्र व शैक्षणिक सामग्री के पैकेट को ऑनलाइन ट्रैक भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें