संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित मदरसा बोर्ड की 2021 की परीक्षा के लिए आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। ऐसे छात्र 10 फरवरी तक अपने आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन भर सकते हैं।
परीक्षा शुल्क को चालान के माध्यम से नौ फरवरी फरवरी तक जमा होंगे। मदरसे के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों के परिषद की सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री, कामिल व फाजिल परीक्षा वर्ष 2021 के आवेदन पत्रों को ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर भरने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, प्रधानाचार्य द्वारा आवेदन पत्रों को नियमानुसार पोर्टल पर लॉक करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2021 और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा परीक्षा के आवेदन पत्रों को ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर सम्मिलित करते हुए लॉक करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने दी।