फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने 130 करोड़ की 36 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने 130 करोड़ की 36 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सोनराडीह गांव के किसान योगेंद्र साहनी से बात भी की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों व गरीबों के हितों के लिए सदैव सजग है। प्रयास है कि संपूर्ण योजना का लाभ पात्रों को बिना भेदभाव के दिलाया जाए। बाढ़ से बचाव को लेकर भी अथक प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में इन कार्यों के बेहतर परिणाम दिखेंगे।
ये बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 130 करोड़ की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करते हुए कहीं। उन्होंने एनआईसी में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठे लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सोनराडीह के किसान योगेंद्र साहनी से बात भी की। परेशानियों के बारे में पूछा तो योगेंद्र ने बताया कि रोहिन नदी के जर्जर बंधे पर कार्य करा कर बांध के साथ-साथ ग्रामीणों को सुरक्षित किए जाने का कार्य हुआ है। इससे सभी ग्रामीणों को राहत मिली है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वितीय द्वारा नौ परियोजनाओं का शिलान्यास व 27 का लोकार्पण जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि इन कार्यों से जहां बाढ़ से बचाव में मदद मिलेगी, वहीं अनावश्यक रूप से धन की बर्बादी पर भी रोक लगेगी। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने विभागीय जिम्मेदारों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता राजू कपिल व विनोद कुमार वर्मा, सहायक अभियंता मो. खालिद व सुनील शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

योगेंद्र जी! आप कैसे हैं, बंधे पर काम कैसा हुआ
महराजगंज। एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सोनराडीह के किसान योगेंद्र साहनी से बात भी की।
विज्ञापन

सीएम ने पूछा योगेंद्र जी! आप कैसे हैं, बंधे पर काम हुआ है। परिवार में सब ठीक है। करीब तीन मिनट के संवाद में सीएम योगी ने योगेंद्र से बेहद सहज भाव से बात की। उनका हाल जानने के साथ अधिकारियों के काम काज का फीडबैक भी लिया। योगेंद्र ने बताया कि पहले बरसात में बंधे टूटते थे। क्षेत्र के 45 गांवों के लोग परेशान होते थे। लेकिन जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी, अधिकारी बेहतर ढंग से काम कर रहे हैं। जिसका परिणाम है कि बंधे पर ठीक ढंग से काम हुआ और अब तबाही होने से बच जा रहा है। दुश्वारियां कम हो र्गइं हैं। मुख्यमंत्री ने एक अभिभावक की तरह से बातें की। मन को बहुत अच्छा लगा। यह अपने आप में गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें