फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूल में पान व पान मसाला खाकर आना प्रतिबंधित

Fri, 31 May 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तंबाकू निषेध दिवस से एक दिन पहले बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किया है। कहा गया है कि बच्चों पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न पड़े इसके लिए तंबाकू उत्पादों का प्रयोग स्कूल परिसर में वर्जित रहेगा। कोई शिक्षक पान, पान मसाला या तंबाकू उत्पाद का सेवन स्कूल परिसर में करता मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जुलाई से सभी स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है। स्कूल के आसपास अगर तंबाकू उत्पाद की बिक्री होती मिले तो पुलिस को सूचित करते हुए विभाग को जानकारी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

31 मई को तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसके पीछे मंशा है कि मुख कैंसर से लोग बचे रहें तथा तंबाकू सेवन से उनकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। स्कूल में शिक्षक पान या तंबाकू उत्पाद का उपयोग न करें इसके लिए शिक्षकों की जांच पड़ताल खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। बीएसए के निर्देश के बाद जिले के 1705 स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक पान या तंबाकू उत्पाद का उपयोग तो नहीं कर रहे इसपर जांच होगी। खंड शिक्षा अधिकारी इसकी जांच करेंगे तथा कोई इस दायरे में मिलता है तो कार्रवाई भी करेंगे। विभाग की मंशा है कि पढ़ने वाले बच्चे इससे प्रभावित होकर उपयोग न सीख पाएं। इसके अलावा स्कूल से 200 मीटर की दूरी पर किसी दुकान पर पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट की बिक्री होती मिलती है तो स्थानीय पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित कर बिक्री बंद कराएंगे। किस क्षेत्र में ऐसी कितनी दुकानें बंद कराई गई इसकी रिपोर्ट भी बीएसए कार्यालय को भेजनी होगी

तंबाकू और तंबाकू उत्पाद सेहत के लिए हानिकारक हैं। यह जानते हुए भी कुछ अध्यापक इसका उपयोग स्कूल टाइम में करते हैं ऐसी सूचना मिल रही है साथ ही स्कूल के आसपास दुकानदार इनकी बिक्री कर रहे हैं। ऐसे में पढ़ने वाले बच्च़ों पर बुरा असर पड़ सकता है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। वह खुद स्कूल खुलने पर जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें