फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। बीओपी के समीप बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। दुर्घटना में ई रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी प्रभारी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने उपनिरीक्षक सामान्य अजीत तालुकदार के साथ सरकारी वाहन से घटनास्थल पर पहुंच राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में एक पुरुष एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए। आसपास कोई अन्य सहायता उपलब्ध न होने के कारण एसएसबी के जवानों ने तुरंत सभी घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। घायलों में बिंद्रेश यादव (32) सुमन यादव (30) अंश यादव (6) और मोहनी (8) शामिल हैं। कुछ ही देर में घायलों के परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें