फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। विकासखंड घुघली के मेदनीपुर नारायन टोला स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को 66वें वर्ष रामलीला कमेटी की ओर से विराट दंगल और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच दिखाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता में सोहास के गुड्डू यादव ने पडरौना के सुनील पहलवान को पटखनी दी। वहीं, नोएडा के निखिल पहलवान और रवि यादव क्षत्रधारी अखाड़ा के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में निखिल ने जीत दर्ज की। निप्पू यादव मेदनीपुर और विशाल यादव हरपुर तिवारी के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी।
निर्णायक की भूमिका रामतन साहनी और रामरक्षा ने निभाई, जबकि संचालन धनेश यादव ने किया। विजेता और उपविजेता पहलवानों को रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी, ग्राम प्रशासक समितंजय उर्फ नाथू और समाजसेवी अजित गोविंद राव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


राम-रावण युद्ध का किया मंचन
रामलीला में राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के हाथों रावण का वध होते ही जयश्रीराम के जयकारे गूंज उठे। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान भरत शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, अभिषेक सिंह, काशीनाथ सिंह, रामसिंह, जेपी यादव, आलोक पांडेय, अजय सिंह और गोलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें