फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएमओ के निरीक्षण में तीन डॉक्टर समेत 16 कर्मी अनुपस्थित मिले, वेतन रोका

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में निरीक्षण करते सीएमओ। 
विज्ञापन
सुबह 7:50 बजे ही सीएचसी पहुंच गए थे मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन

परतावल सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर जताई नाराजगी
परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का शनिवार की सुबह मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन डॉक्टर सहित 16 कर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया है। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर शनिवार की सुबह करीब 7:50 बजे सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ को सीएचसी परिसर का निरीक्षण करने के दौरान अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाईकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नियमित एवं समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इमरजेंसी भर्ती मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में डॉ. फुरकान ड्यूटी पर मौजूद मिले। जबकि तीन डॉक्टर सहित 16 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।

सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका



वार्ड बॉय प्रभुनाथ, डीआरए अमन कुमार सिंह, एएनएम नीलम सिंह, एचएस राकेश कुमार राय, सुभाष यादव, एक्स-रे टेक्नीशियन हृदेश पटेल, दंत विज्ञानी मानवेन्द्र प्रसाद, एलटी किशोर प्रसाद, एनएमएस जनार्दन सिंह, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. शशिभूषण, डॉ. अनिल जायसवाल, गॉर्ड अमित कुमार व विनय प्रकाश को अनुपस्थित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया तथा एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें