फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की गिरफ्तारी के दौरान थाना परिसर में धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान की गिरफ्तारी के दौरान थाना परिसर में धक्का-मुक्की
विज्ञापन

ग्राम लबदहा में दो पक्षों में हुई मारपीट में आरोपी हैं प्रधान
कोल्हुई (महराजगंज)। ग्राम लबदहा में दो दिन पहले बाइक से ठोकर लगने पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में 16 नामजद समेत 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। प्रधान भी आरोपी हैं। रविवार को दिन में करीब 2 बजे आरोपी प्रधान क्षेत्र के कई अन्य प्रधानों के साथ थाने पर गए। आरोपी को सामने देख पुलिस हरकत में आ गई और पकड़कर थाने पर बैठने लगी। यह देख अन्य प्रधान उसे छुड़ाने के लिए थाना परिसर में पुलिस से धक्का-मुक्की करने लगे। जमकर हंगामा भी किया। हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान असफाक पर केस दर्ज होने से ग्राम प्रधानों में आक्रोश है। रविवार को क्षेत्र के कुछ ग्राम प्रधान असफाक के साथ थाने पहुंचकर मुकदमे से नाम हटाने की बात कही। पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की। प्रधानों ने आरोप लगाया कि बेवजह ग्राम प्रधान असफाक को फंसाया गया है। थाने में ग्राम प्रधान असफाक को देखते ही पुलिस सतर्क हो गई और उन्हें बैठाने का प्रयास करने लगी। पुलिस की सख्ती देखकर प्रधान ने थाना गेट से बाहर जाने की कोशिश की, लेकिन कई पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। इसी बीच धक्का-मुक्की एवं जमकर हंगामा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित प्रधान को थाने के अंदर बैठा लिया और अन्य लोगों को जाने दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी प्रधान असफाक को पकड़ लिया गया। वह थाने से भागने की कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा इस मामले में अन्य आरोपित अब्दुल सलाम, फारुख, सलाम, मोसिन, अबरार, मुस्ताक, मोहम्मद लैस को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। पुलिस ने अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई की गई है। किसी के साथ बदसलूकी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें