फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में गर्भवती को चोट लगने से गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में गर्भवती को चोट लगने से गर्भपात
विज्ञापन

आरोपित एसएसबी जवान हिरासत में, दो दिन पहले आया था घर
बृजमनगंज (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के ग्राम सभा शिवपुर अदरौना में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट में गंभीर चोट लगने से करीब 5 माह की गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित एसएसबी जवान को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध भ्रूण हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा विशुनपुर अदरौना में शनिवार शाम करीब पांच बजे पुरानी रंजिश में रमाशंकर एवं एसएसबी जवान रामा सहानी के बीच मारपीट होने लगी। भाई रमाशंकर को मार खाते देख बहन अनीता देवी बीच बचाव करने लगी। आरोप है कि इस दौरान रामा सहानी ने अनीता की पिटाई की दी। अनिता के पेट में गंभीर चोट आने से उसके गर्भ में पल रहे करीब 5 माह के शिशु का गर्भपात हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे बृजमनगंज ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने अनीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने पीड़िता के भाई रमाशंकर पाल की तहरीर पर आरोपित रामा सहानी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध भ्रूण हत्या का केस दर्ज करने की पुष्टि की। आरोपी एसएसबी का जवान बताया जा रहा है। वह दो दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें