फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चेकिंग के दौरान चार बाइकों का किया ई-चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग का अभियान चलाया। इस अभियान में बाइक व चारपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान चार बाइक के कागजात न होने तथा चालकों के हेलमेट न पहनने पर उनका ई-चालान किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक की चोरी की घटना को देखते हुए हदेइया, पेड़ारी, सेखुआनी, असुरैना आदि चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में बिना कागजात और हेलमेट बाइक चला रहे चार लोगों का ई-चालान किया गया है। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि बाइक चोरी के मामले को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत चार बाइकों का ई-चालान किया गया है।
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

कोल्हुई। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ उसी गांव के युवक पर एक माह पूर्व दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को मैनहवा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें