फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्मी का असर जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 1054 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार, दस्त, उल्टी, डिहाइड्रेशन से परेशान लोग
विज्ञापन

महराजगंज। भीषण गर्मी और उमस के बीच सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी खुलते ही इलाज कराने पहुंचे लोगों की लंबी कतारें लग गईं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सोमवार को कुल 1054 मरीजों ने पर्ची कटवाकर विभिन्न बीमारियों का उपचार कराया। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर कक्ष और दवा वितरण केंद्र पर मरीजों व तीमारदारों की भीड़ बनी रही।


जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि तेज गर्मी के कारण लोगों की तबीयत तेजी से बिगड़ रही है। अस्पताल में बुखार, दस्त, उल्टी, डिहाइड्रेशन, वायरल संक्रमण और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। कई मरीज कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत लेकर भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉक्टरों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि लोग धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बाहर का बासी या दूषित भोजन खाने से बचें। अधिक देर तक खाली पेट रहने और तेज धूप में काम करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। सीएमएस डॉ. एके दिवेदी ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मरीजों को बेहतर इलाज और दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें