फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में बारिश से रोहिन व राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
रोहिन नदी का बढ़ा जलस्तर।
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल में कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण रोहिन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। साथ ही राप्ती का जलस्तर भी बढ़ रहा है। इससे रोहिन नदी की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग सतर्क है। बाढ़ की संभावित चुनौतियों से निपटने और तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल ने रोहिन नदी के बाएं किनारे पर स्थित अनंतपुर बड़हरा तटबंध और जर्दी डोमरा तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने जर्दी ग्राम समूह के लोगों को बाढ़ के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। अधिशासी अभियंता ने सहायक अभियंता समेत समस्त जेई को तटबंधों की सतत और सघन निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में वर्तमान में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है, और सभी तटबंध सुरक्षित हैं। इसके बावजूद, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सिंचाई विभाग की टीमें रात-दिन तत्पर हैं। तटबंधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं। इस दौरान सहायक अभियंता रजत गुप्ता, जेई कौशल श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, फरहान हुसैन और रवि गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें