पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
निचलौल। शहर के महाशय वार्ड में पुरानी रंजिश को लेकर देवरानी ने गोलबंद होकर जेठानी की बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुटते देख जानमाल की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकली। मामले में पुलिस ने जेठानी की तहरीर पर देवरानी सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नगर पंचायत निचलौल के महाशय वार्ड निवासी आसमा ने बताया है कि देवर खुरशेद और देवरानी जरीना का तलाक होने के बाद देवर खुरशेद की मौत हो गई। उसके बाद देवरानी दूसरी शादी करके उक्त जगह पर रहने लगी। इसी बीच 22 अप्रैल को देवरानी पुरानी रंजिश के चलते गोलबंद होकर लाठी डंडों के साथ घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने लगी। विरोध करने पर उसने सहयोगियों के साथ मिलकर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुन मौके कर लोगों की भीड़ जुटते देख आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र के अनुसार आरोपी जरीना, उमरा खातून, रब्बुल के अलावा एक अज्ञात निवासी जौरहर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।