फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली गिरने से 12 गांवों की 18 घंटे ठप रही आपूर्ति

Mon, 05 May 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। शनिवार रात करीब नौ बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश के बीच बिजली गिरने से एक गांव में लगे तीन ट्रांसफाॅर्मर जल गए। वहीं 12 गांवों के ट्रांसफाॅर्मर के फ्यूज उड़ गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार की शाम 18 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात बिजली गिरने से किशुनपुर गांव में लगे 63 केवीए के दो और 100 केवीए का एक ट्रांसफाॅर्मर जल गया। वहीं भगतपुरवां, खैरटवां, शीशगढ़, सीहाभार, ढुमठवा, पिपरहवां आदि दर्जनों गांवों में लगे ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ गए, जिससे गांव में अंधेरा छा गया। रविवार को आपूर्ति बहाल करने के लिए पूरे दिन बिजली कर्मी जुटे रहे। देर शाम उन्हें सफलता मिली।
अवर अभियंता रजनीश गोंड ने बताया की बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज उड़ गए थे। रविवार की शाम करीब छह बजे ठीक कर सप्लाई बहाल कर दी गई है। वहीं किशुनपुर गांव में जले तीन ट्रांसफाॅर्मर जल्द बदल दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

घर में उतरा करेंट मची अफरातफरी

ठूठीबारी। अमहवां गांव में आंधी पानी के दौरान अमहवां एक कटरैन के मकान में करंट उतरने से अफरातफरी मच गई। अमहवां निवासी शकील मोहम्मद ने बताया कि अचानक टीन शेड में करंट उतर गया। बिजली कटने के बाद जान बची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें