फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में बाढ़ व भूस्खलन से दो प्रमुख मार्ग बाधित, गोरखा में रास्ता बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में लगातार बारिश के बीच बाढ़ और भूस्खलन से गंडकी और कर्णाली प्रदेश के दो प्रमुख सड़क खंडों पर यातायात प्रभावित हो गया है। गोरखा जिले में बाढ़ के कारण सोती–मनबू मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है, जबकि सुर्खेत में भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर एकतरफा वाहनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार सुबह सात बजे जारी जानकारी के अनुसार, गंडकी प्रदेश के गोरखा जिले की आरुघाट ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड संख्या दो, तीन और नौ को जोड़ने वाले सोती–मनबू मार्ग पर बाढ़ से पुल प्रभावित होने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप है। इस मार्ग के अवरुद्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुर्खेत जिले की बराहताल ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड संख्या सात स्थित औलिस में भूस्खलन से राजमार्ग प्रभावित हुआ है। यहां फिलहाल एक तरफ से ही वाहनों को निकाला जा रहा है। मार्ग संकरा होने के कारण यातायात सामान्य होने में समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें