महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में शराबी पिता पर अपने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, किशोरी बृहस्पतिवार को अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान पिता नशे में घर आया और रात 11 बजे करीब बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने विरोध किया तो वह मारने लगा। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई और दुष्कर्म समेत अन्य मामले में केस दर्ज किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिता अभी तीन दिन पहले बैंगलोर से कमाकर घर आया है। उसकी बेटी अपने नानी के घर रह रही थी। उसे बुलाकर घर पर लाया। बताया जा रहा है कि करीब पांच वर्ष पहले आरोपी की पत्नी अपने बेटी और बेटे को छोड़कर दूसरे के साथ भाग गई थी। कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, आरोपी पिता के विरुद्ध दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।