फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेजी से बढ़ रहा तापमान, गिरेगा गेहूं का उत्पादन

Sat, 08 Mar 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तेज पछुआ हवा ने गेहूं की फसल को जड़ तक हिलाकर रख दिया है। इस समय फसल में दाना बनने की दुग्धावस्था चरण चल रही है। तेज हवा के कारण दाने कम और कमजोर होंगे। तेज हवा के कारण फसल जड़ों से पोषण कम अवशोषित करेगी। ऐसे में गेहूं का उत्पादन गिरने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

जनपद में 2.48 लाख हेक्टेयर रकबे पर गेहूं की फसल है। इस समय पल-पल बदलते मौसम के कारण कभी गर्मी तो कभी ठंड का असर है। मंगलवार से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ चल रही है। बृहस्पतिवार को गति 11 किमी प्रति घंटा रही। कृषि विभाग के मुताबिक हवाओं ने गेहूं पौधों की जड़ों को हिला दिया है।
इससे उत्पादन गिरने के साथ ही गेहूं के दानों की गुणवत्ता में कमी आएगी। इस बार फसल देर से बोई गई, जिसके कारण अभी दाने बन रहे हैं। पिछले सप्ताह तेजी से बढ़ता तापमान देख लोगों ने तीसरी सिंचाई की थी, जिसके बाद चलने वाली हवाओं ने फसल पर बुरा प्रभाव डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें