फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशे में प्रयोग होने वाली दवा और यूरिया बरामद

Wed, 17 Jan 2024 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रियता बढ़ा दी है। इससे तस्करी में लिप्त कैरियरों में हड़कंप मच गया है। ठूठीबारी व सोनौली में बरामदगी हुई है। कहीं नशे में प्रयोग होने वाली दवा तो कहीं यूरिया बरामद हुई है। कैरियर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चौकसी बढ़ने से सीमापार जाने की कोशिश करने वाले तस्कर गिरफ्त में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी व सोनौली पुलिस के खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव के नेतृत्व में संयुक्त गश्त के दौरान हरदीडाली चौराहे के पास से एक नेपाल निवासी युवक के पास नशीली दवाएं बरामद हुईं। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को टीम संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। तभी नौतनवा की तरफ से नेपाली नंबर प्लेट की बाइक लेकर एक युवक आता नजर आया। जवानों ने रोककर तलाशी ली तो बैग से बोरोफेन इंजेक्शन 145 पीस, डायजापाम इंजेक्शन 140 पीस मिला। पूछताछ नेपाल निवासी युवक अपना नाम अजय निवासी सम्मरी माई गांऊ पालिका वार्ड नंबर 6 असुरैना थाना मझगांवा जिला रुपन्देही नेपाल बताया। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर चंदन नदी के पास पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो व्यक्तियों के पास से नशीली दवा बरामद की। तलाशी ली गई, तो युवक के पास से ब्रूफेन इंजेक्शन 50 शीशी व सेराजैक इंजेक्शन 50 शीशी प्रतिबंधित दवा मिली। युवक की पहचान सुरेंद्र प्रसाद भारती (48) निवासी करमैनी जिला नवलपरासी विष्णु महतो निवासी भरतपुर जिला चितवन नेपाल के रूप में हुई। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने दोनों को जेल भेज दिया गया।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी जोगियाबारी के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के भारत नेपाल के पिलर संख्या 531/6 के पास से यूरिया बरामद की।
सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि बीओपी जोगियाबारी के जवान बुधवार को गश्त पर थे। अभी कुरहवा खुर्द के पास पहुंचे थे कि कुछ लोग साइकिल पर बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे। जवानों को देखते ही तस्कर सामान छोड़कर भागने लगे जवानों ने दौड़ाया तो एक आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल यादव निवासी कुरहवा खुर्द थाना नौतनवा बताया। 14 बोरी यूरिया और एक साइकिल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें