फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिवहन विभाग के ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में पास हुए चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेथ एनालाइजर से हो रही चालकों की जांच, हमीरपुर व सीतापुर से पहुंची पांच रोडवेज बसें
विज्ञापन

महराजगंज। ट्रेन में टिकटों की मारामारी के बीच परिवहन विभाग यात्रियों की सहूलियत बढ़ा रहा है। चालक व परिचालक की छुट्टियों को रद कर महराजगंज डिपो ने शनिवार रात्रि से प्रोत्साहन योजना प्रभावी की। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम भी विभाग ने पुख्ता किया है।
यातायात पुलिस के साथ शाम को निकलने वाले लंबी दूरी के बस चालकों का परीक्षण ब्रेथ एनालाइजर से कराकर यह पुष्टि की कि चालक शराब के नशे में नहीं हैं और यात्री उक्त बस में सुरक्षित हैं। होली पर महराजगंज डिपो ने कुल 76 व पांच उधार की बसों को यात्रियों की सहूलियत के लिए उतार दिया है। इसमें 15 रोडवेज बसें लखनऊ, कानपुर व दिल्ली रूट पर तो अन्य प्रयाग व काशी के लिए संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बैठकर एआरएम व डिपो इंचार्ज आने जाने वाली बसों का जायजा लेते रहे। शाम छह बजे के लांग रूट अथवा लोकल रूट के लिए निकलने वाली प्रत्येक बस चालक का परीक्षण ब्रेथ एनालाइजर के जरिये जांच किया गया। इसके बाद ही रोडवेज की बसों को चालकों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ब्रेथ एनालाइजर की मदद से जांच की जा रही कि चालक कहीं शराब के नशे में तो नहीं। अब तक किसी चालक के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है। डिपो की 76 और सीतापुर से मिली तीन व हमीरपुर से मिली दो बसे संचालित हो रहीं। यह क्रम 9 मार्च तक बना रहेगा जिससे यात्रियों को सहूलियत मिल सके।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें