फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चालक वसूल रहे मनमाना किराया

Sun, 28 Sep 2025 09:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला मुख्यालय से बागापार की दूरी महज 10 किमी है लेकिन इस रूट पर यात्री प्राइवेट वाहन चालकों की मनमानी से परेशान हैं। चलने वाली इकलौती रोडवेज सेवा के अनियमित होने के कारण यात्रियों को और दिक्कत से जूझना पड़ रहा। बागापार जनपद का एक प्रमुख क्षेत्र होने के बाद भी यहां के लोग परिवहन समस्या से जूझने पर मजबूर हैं। यहां से रोजाना तीन से चार हजार लोगों का नियमित आवागमन न्यायालय, सरकारी विभाग व उपचार के लिए होता है, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था काफी दयनीय है।
विज्ञापन

मार्ग पर चलने वाले ऑटो या अन्य निजी वाहन 10 किमी की दूरी के बाद भी 30 रुपये का किराया वसूलते हैं। बागापार के हरिराम पटेल, नीरज चौधरी, अनिरुद्ध, रोहित आदि लोगों का कहना है कि बागापार के लिए कुछ दिन पहले एक रोडवेज सेवा शुरू की गई, लेकिन सितंबर माह में यह सेवा अनियमित हो गई जिससे प्राईवेट वाहन ही आवागमन का सहारा हैं।
विज्ञापन

रोडवेज का किराया सिर्फ 15 रुपये है, लेकिन निजी वाहन चालक मजबूरी का फायदा उठाकर 30 रुपये वसूलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें