फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में गई जान: महराजगंज के परतावल चौराहे पर भीषण हादसा, ट्रेलर-डंपर की टक्कर में चालक की मौत

Fri, 10 Apr 2026 12:43 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

जानकारी के अनुसार ट्रेलर कप्तानगंज की ओर से पनियरा की तरफ जा रहा था, जबकि डंपर गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी और उसे पनियरा की ओर जाना था। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर को देखकर चालक ने अचानक वाहन को महराजगंज की दिशा में मोड़ दिया, जिससे दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार की भोर में करीब 1:50 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर और डंपर की टक्कर में दोनों वाहन पलट गए, जिससे ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रेलर कप्तानगंज की ओर से पनियरा की तरफ जा रहा था, जबकि डंपर गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी और उसे पनियरा की ओर जाना था। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर को देखकर चालक ने अचानक वाहन को महराजगंज की दिशा में मोड़ दिया, जिससे दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
 
Trending Videos

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। हादसे के समय ट्रेलर में रिफाइंड तेल लदा हुआ था, जबकि डंपर खाली बताया जा रहा है।  दुर्घटना की चपेट में चौराहे पर स्थित एक जूस कार्नर भी आ गया, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ट्रेलर चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। उधर, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मृत चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें