सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर सबया रेलवे क्रासिंग के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बृहस्पतिवार की रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बृहस्पतिवार को सिसवा कस्बे के गोपाल नगर निवासी मोहन वर्मा (45) बहुआर बाजार से अगरबत्ती बेच कर लौट रहे थे।
जैसे ही वह सबया क्रासिंग पर पहुंचे तभी सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि मोहन वर्मा जैसे ही सबया रेलवे क्रॉसिंग से निकले तभी सिसवा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनके बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह नीचे गिर गए उसके बाद ट्रैक्टर उनके ऊपर पलट गया।