फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑटो पलटने से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा
विज्ञापन

कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात में एक टेंपो पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अजय अग्रहरी (35) निवासी फरेंदा बुजुर्ग टोला हरदत्तपुर शुक्रवार देर रात ऑटो लेकर अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा के पास पहुंचा, अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें