फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार चलाते समय तबीयत बिगड़ी, खेत में घुसी कार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पुरैना स्थित एसबीएम इंटर कॉलेज के समीप रविवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। कार चला रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने आशंका जताई है कि वाहन चलाते समय उन्हें हार्ट अटैक आया होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बैजौली निवासी सफीकुर रहमान उर्फ बिकाऊ (50) अपनी कार से अमवा से पुरैना की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसबीएम इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए खेत में चली गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन का कहना है कि रास्ते में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसी वजह से हादसा हुआ। सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक की तबीयत खराब होने से वाहन अनियंत्रित होने की जानकारी सामने निकलकर आई है मामले की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि चिकित्सकीय परीक्षण और जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें