फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुड़िला में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव मुड़िला में शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


गांव मुड़िला निवासी अभिषेक चौहान उर्फ झिनाऊ (20) ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने जा रहे थे। सड़क से ट्रैक्टर उतारते समय अचानक पलटने से चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे से चालक को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए। चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें