ट्रक चालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
ठूठीबारी। सोनभद्र में ट्रक की टक्कर से बरगदवा निवासी ट्रक चालक अशोक यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ में गए भाई शिवम यादव ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिनीहवां टोला दोमुहाने निवासी अशोक यादव (28) ट्रक चलाता था। अशोक यादव के बड़े पापा के लड़के सतेंद्र यादव ने बताया कि तीन मई को अशोक यादव अपने भाई के साथ 22 चक्का ट्रक से सोनभद्र से मोरंग बालू लेकर महराजगंज आ रहे थे। इसी दौरान बक्सर पुल के पास ट्रक खराब हो गया। सोमवार की शाम करीब 6 बजे मोटर मकैनिक बुलाकर गाड़ी ठीक करा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में अशोक यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मंगलवार को परिजन शव लेने बक्सर के लिए रवाना हो गए।
अशोक यादव की शादी दो साल पहले बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा निवासी मनीषा यादव के साथ हुई थी। दोनों से एक 11 महीना का शिवांशु यादव पुत्र है। मौत से पूरे गांव क्षेत्र में मातम का माहौल है। मंगलवार की देर शाम अशोक यादव का शव जब दोमुहान गांव पहुंचा तो परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। परिजनों ने चंदन नदी के तट पर देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।