फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 450 बोतल नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी का रहने वाला है आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

ठूठीबारी। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 450 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज लक्ष्मीपुर खुर्द मनीष पटेल व अन्य सहित पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध व तस्करी रोकथाम के लिए वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित भौरहिया नदी पुल के पास पगडंडी मार्ग पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया है। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच बोरी में 450 बोतल नेपाली शराब और एक साइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम साहनी (19) ग्राम डिगही थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें