फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल का संकट, जलनिकासी का इंतजाम नहीं

विज्ञापन
पिपराबाबू में बदहाल वाटर सप्लाई। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
पेयजल का संकट, जलनिकासी का इंतजाम नहीं
विज्ञापन

पिपरा बाबू में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, लोग परेशान
महराजगंज। नगर का सीमा विस्तार हुए लगभग एक वर्ष हो गए, मगर विस्तारित क्षेत्र के लोगों को अभी भी नगरीय सुविधाओं का पूर्णत: लाभ नहीं मिल पा रहा है। सफाई को छोड़कर अन्य बुनियादी सुविधाओं का कहीं विकास नहीं हो सका है। जिम्मेदार जहां विकास के लिए धन आने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं आमजन को पेयजल, बिजली और जलनिकासी जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव से शहर में आए पिपरा बाबू के लोग भी इन समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं।
शासन की ओर से नगर पालिका की सीमा का लगभग वर्ष भर पूर्व विस्तार किया गया। इसमें धनेवा, सुकठिया, गबड़ुआ, चौपरिया, महुअवा, तरकुलवा, पिपरा बाबू व रमपुरवा आदि गांवों को शामिल किया गया। इन गांवों के लोगों को उम्मीद थी कि शहर में आने के बाद उनकी बदहाली दूर हो जाएगी, मगर साल भर बाद भी अब तक उनकी स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है। गारेखपुर रोड पर विस्तारित हुए पिपरा बाबू में न तो जलनिकासी का कोई उचित प्रबंध हो पाया है और न ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधर पाई। गांव में जगह-जगह गंदा पानी नजर आ रहा है, वहीं जर्जर बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति हो रही है। लोगों को पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। बृजमोहन ने कहा कि पथ प्रकाश के सुधार के लिए स्ट्रीट लाइट लगाई जानी चाहिए। सुमित्रा देवी ने कहा कि उनके घर के पास बिजली का पोल नहीं है। बांस के सहारे आपूर्ति हो रही है। चिंता देवी ने कहा कि गांव में पेयजल की व्यवस्था भी बदहाल है। सुचिता ने कहा कि गांव में अधिकांश जगहों पर नाली न होने से घरों का पानी इधर-उधर फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देने का होगा प्रयास : अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि विस्तारित सीमा में विकास के दृष्टिगत कार्य किया जाना है। बुनियादी विकास को लेकर आवश्यक धन नहीं है। शासन से धन की मांग की गई है। धन मिलते ही सुविधाओं को बढ़ावा देने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें