फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक में तकनीकी खराबी से पेयजल का संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरहेड टैंक में तकनीकी खराबी से पेयजल का संकट गहराया
विज्ञापन

नौतनवां। क्षेत्र के गांव रामनगर में बने ओवरहेड टैंक में तकनीकी खराबी के कारण एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को हैंडपंप का पानी पीना पड़ रहा है। जानकारी के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

रामनगर गांव की आबादी लगभग आठ हजार है। यहां 3300 मतदाता हैं। यहां 18 टोले रामनगर खास, थवई टोला, सियरा टोला, बघवा, नौका टोला, मानिक, बड़हरवा, कटहरवा, रेहरवा, पांडेय टोला, ठिकहा, सेखुअवा, लारी चौराहा, रामनगर चौराहा हैं। ग्रामीणों के स्वच्छ पेयजल के लिए 15 वर्ष पूर्व ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। कनेक्शन धारक दुर्गेश कुमार, जनार्दन प्रसाद, प्रदीप, रवि प्रकाश, रामकुमार, रामचंद्र, त्रिभुवन, श्यामा विश्वास, बालकिशुन, विनोद यादव, चौथी गुप्ता, बृजेश, चंद्रिका, चंद्रशेखर, राम ललित यादव, जगनरायन आदि ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक समय से आपूर्ति ठप है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जीत बहादुर ने बताया कि यहां लगभग 550 लोगों ने कनेक्शन लिया है। मोटर जल जाने से एक सप्ताह से आपूर्ति ठप है। मरम्मत कराने के लिए जेई को सूचना दी गई है। जल निगम के जेई अजीत सिंह का मोबाइल बंद होने से उनका पक्ष नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें