फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 21 लाख की लागत से बनी नाली हल्की बारिश में ध्वस्त

Wed, 25 Jun 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज विकास खंड के मुरदहिया से भगवानपुर जाने वाली सड़क के किनारे बनी नाली भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। पहली बारिश में ही ध्वस्त हो गई। लोगों ने जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज विकास खंड अंतर्गत मटिहनवा ग्राम पंचायत के मुरदहिया से भगवानपुर जाने वाली सड़क के सटे 8 मीटर चौड़ा नाला बनना था, जो क्षेत्र पंचायत से कम कर दिया गया था। क्षेत्र पंचायत से चार महीने पहले नाली का निर्माण करा दिया गया, जिसकी लागत करीब 21 लाख की है। इसका शिलान्यास ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव ने किया था।
नाली बनने के कुछ दिन बाद ही बरसात में गिर गई। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। कार्यदायी संस्था के गुणवत्ताविहीन कार्य के कारण सरकारी धन का दुरूपयोग हुआ है। कस्बे के शशिभूषण ने बताया कि निर्माण कार्य में मानक का ध्यान नहीं दिया गया। इसके कारण नाली एक भी बरसात नहीं झेल पाई। इसकी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद शुक्ला ने बताया कि जानकारी नहीं थी। जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें