लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित
फरेंदा। आनंदनगर की सिविल लाइन निवासी डॉ. स्मृति त्रिपाठी को लखनऊ में हिंदी संस्थान परिसर स्थित निराला सभागार में उनके विशिष्ट सांस्कृतिक योगदान के लिए आरती पांडेय स्मृति लोक संस्कृति सम्मान वर्ष 2025 से सम्मानित किया गया। डॉ. स्मृति त्रिपाठी दिल्ली विश्वविद्यालय में संगीत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
आनंदनगर के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन निवासी रवीश त्रिपाठी एडवोकेट की पत्नी डॉ. स्मृति ने वर्ष 2008 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में वोकल म्यूजिक से एमए की परीक्षा में टॉप किया था। वर्ष 2013 में बीएचयू से म्यूकोलॉजी में एमफिल और वहीं से 2019 में पीएचडी किया। डॉक्टर स्मृति ने 2012 में नेट की भी परीक्षा पास की। डॉक्टर त्रिपाठी स्थानीय एलबीएस पीजी कॉलेज में निष्पादन कला के प्रवक्ता पद पर कार्यरत थीं। उपरोक्त लोक संस्कृति सम्मान प्रत्येक वर्ष लोक संस्कृति के विभिन्न विधाओं में कार्य करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष भी देश के प्रमुख 11 हस्तियों को प्रदान किया गया।