फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीपीआरओ ने दो पंचायत सचिव का वेतन रोका

Mon, 29 Jul 2024 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के ग्राम पंचायतों में सालिड लिक्विड वेस्ट मैंनेजमेंट के कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने दो ग्राम पंचायत सचिव का वेतन रोक दिया है। डीपीआरओ ने गांवों में कराए जा रहे तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 दिनों में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जनपद के ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों में बन रहे अंत्येष्टी स्थल और पंचायत भवन की धीमी प्रगति पर डीपीआरओ ने नाराजगी व्यक्त की। डीपीआरओ ने अंत्येष्टी स्थल और पंचायत भवन के निर्माण कार्य को 15 अगस्त तक पूरा करने और परिवार रजिस्टर अपडेट करने का निर्देश दिया।
बैठक में पंचायत सचिवों ने बताया कि ग्राम पंचायतों में 13 सीएचसी सेंटर पर काम शुरू हो गया है। डीपीआरओ ने बैठक में ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों की वित्तीय समीक्षा भी की। बैठक में एडीपीआरओ नित्यानंद, डीसी पंचायत एके उपाध्याय, संतोष त्रिपाठी, विशाल, ग्राम पंचायतों के सचिव एवं एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें