फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा मोहब्बत का असर: अपनी घरवाली छोड़, उठा लाया भैया की साली; पत्नी ने दर्ज कराया केस

Mon, 21 Aug 2023 02:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के चिलबिलवा निवासी रामवृक्ष की पुत्री विंद्रावती की शादी श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी राम अशीष के साथ हुआ था। शादी के तीन माह बाद से ही ससुरालियों ने विंद्रावती को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया की रहने वाली एक विवाहिता ने बताया कि मेरे पति का उनके बड़े भैया की साली से चक्कर चल रहा है। इसी वजह से मामूली बात को लेकर भी ससुराल के लोग मुझसे विवाद करते रहते हैं। कई बार तो मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आखिरकार मेरे पति ने अपने बड़े भैया की साली से दूसरी शादी भी कर ली। विरोध करने पर मुझे ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित विवाहिता ने श्यामदेउरवां पुलिस से इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी से शिकायत के बाद स्थानीय थाने में दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के चिलबिलवा निवासी रामवृक्ष की पुत्री विंद्रावती की शादी श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी राम अशीष के साथ हुआ था।

शादी के तीन माह बाद से ही ससुरालियों ने विंद्रावती को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। उससे अतिरिक्त रुपये और एक बुलेट की मांग की जाने लगी। कई बार उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। जिससे वह मायके में रहने को मजबूर हो गई। बीते माह 14 जुलाई को पंचायतन पति ने उसे विदा कराकर घर लाया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कई घटनाएं आईं सामने: अपरिचित रोके या पांव छूए तो रहे सजग, हो सकते हैं लुटेरे

Trending Videos
विज्ञापन

इसी बीच पति को चोरी छुपके किसी दूसरे महिला से बात करते हुए पत्नी ने पकड़ लिया और विरोध जताया। इससे बौखलाए पति ने 17 जुलाई को उसे बुरी तरह से मारा पीटा और घर से भगा दिया। कुछ ही दिनों बाद पता चला कि पति राम अशीष ने अपने बड़े भाई की साली के साथ शादी रचा लिया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मिनी सचिवालय अभी सपना, एक साल बीत गए टेंडर ही नहीं हो पाया

श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति राम अशीष, भसुर राधेश्याम, घंश्याम, जेठानी अनीता, गुड़िया आदि के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें