निचलौल। राष्ट्रीय इंटरमीडिएट काॅलेज बाली परिसर में डीएम संतोष कुमार शर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के संयुक्त निर्देश पर यातायात विभाग की ओर से रविवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के करीब 7 निजी विद्यालय के 15 वाहनों की जांच-पड़ताल की गई।
राष्ट्रीय इंटरमीडिएट काॅलेज बाली के प्रधानाचार्य गिरजाशंकर अग्रवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्यालय परिसर में निजी विद्यालय के वाहनों की जांच-पड़ताल करने के लिए यातायात विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 15 वाहनों के दस्तावेजों और वाहनों की जांच-पड़ताल कर दुरुस्त किया गया। यह शिविर सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक चला।