फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाद
विज्ञापन


महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। नेहा गुप्ता, निवासी ग्राम सोहगौरा, थाना चौक ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर पति अखिलेश गुप्ता, ससुर ब्रह्मदेव गुप्ता, सास कलावती और देवर मिथिलेश पर दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाया है।



नेहा ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2023 में अखिलेश गुप्ता निवासी नगर पंचायत चौक, वार्ड नंबर 8, टोला निबियहवां सोनाडी खास से हुई थी। शादी में पिता ने कपड़े, जेवर, 1.90 लाख नकद और एक लाख के जेवर देकर विदा किया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष ने नेहा से लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर पति अखिलेश, ससुर ब्रह्मदेव, सास कलावती और देवर मिथिलेश ने नेहा से मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि 20 दिसंबर 2025 को बाइक की मांग को लेकर उन्होंने नेहा को बुरी तरह पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

नेहा अपनी दो वर्षीय पुत्री अनन्या को लेकर मायके आई। पिता सुग्रीव गुप्ता ने गांव के सम्मानित लोगों के साथ कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। उल्टे उन्होंने धमकी दी कि बिना बाइक के बेटी को मत भेजना, वरना जान से मार देंगे। पिता की गरीबी बताने पर भी उन्होंने गाली-गलौज की। अंततः नेहा ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दायर किया। मध्यस्थता केंद्र में 13 फरवरी से 15 अप्रैल 2026 तक सुलह की प्रक्रिया चली लेकिन अखिलेश व उसके परिवार वाले एक भी तारीख पर हाजिर नहीं हुए और न कोई तामिला लिया।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी पति अखिलेश, ससुर ब्रह्मदेव, सास कलावती और देवर मिथिलेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें