फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैरहाजिर मिले डॉक्टर और कर्मी, दी चेतावनी

Mon, 05 Aug 2024 05:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. दिलीप सिंह ने सोमवार सुबह 8.40 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में डॉक्टर और कर्मी गैरहाजिर मिले। उन्होंने चेतावनी देते हुए सुधार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ओपीडी में डेंटल चिकित्सक डाॅ. आफरीन मरीज देख रही थीं। वहां भी कोई डाॅक्टर उपस्थित नहीं था। डाॅ. निरंजन अग्रहरी आकस्मिक अवकाश पर थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. सुशील कुमार गुप्ता नदारद रहे। उनके बारे में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वह न्यायालय में साक्ष्य देने गए हैं। उन्होंने फार्मेंसी कक्ष का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद स्टोर इंचार्ज मुरलीधर पांडेय से दवाओं के रख-रखाव के बारें में जानकारी ली।
दूसरे फार्मासिस्ट राजेश त्रिपाठी अनुपस्थित रहे। पैथोलॉजी कक्ष में लैब टेक्नीशियन ममता जायसवाल से एएनसी जांच के बारे में जानकारी ली। उसके बाद प्रसव कक्ष व ईटीसी सेंटर व बीपीएमयू का निरीक्षण किया। बीपीएमयू कक्ष में बीपीएम गणेश सिंह अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर डाॅ. एमए खान, वेद प्रकाश अग्रहरी, विनोद कुमार, अर्चना, प्रतिमा, विदुषी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें