फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहदा में डॉक्टर तैनात

Tue, 24 Jun 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहदा में डॉ. राकेश कुमार सिंह को तैनात कर दिया है। इससे यहां मरीजों का ठीक ढंग से इलाज होगा। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। डॉक्टर न होने से लोगों को पहले परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने 23 जून के अंक में डॉक्टर और फार्मासिस्ट के अभाव में पीएचसी बेकार शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने बताया कि डॉ. राकेश कुमार सिंह को पीएचसी जहदा में तैनात कर दिया गया है। इसके पहले यह सीएचसी रतनपुर में अधीक्षक पद पर तैनात थे, लेकिन लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें हटाकर फरेंदा सीएचसी से संबंध कर दिया गया था। अब उन्हें पीएचसी जहदा में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि डॉ. कालिंदी सिंह और फार्मासिस्ट सराजुद्दीन को अस्थायी रूप से छह दिन तक राजकीय कार्य संपादित करने के निर्देश पहले ही दिए गए थे। ताकि कुछ हद तक स्वास्थ्य सेवाएं बहाल रह सकें।
अब नई तैनाती से यहां की चिकित्सा सेवा बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि पीएचसी जहदा पर पहले से ही स्टाफ नर्स रागिनी पटेल, पुनिता मद्धेशिया (एएनएम), रवि गौतम (एलटी), सुदर्शन यादव (एलए) और जयहिंद पटेल तकनीकी व सहायक कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें