फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध भंडारण पर नकेल कसने के लिए डीएम सख्त, कंट्रोल नंबर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू रखने, कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर नकेल कसने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने गैस वितरण संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम का मो न-8423675896 है, जिसपर आमजन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। लोग 9412155781 पर भी संपर्क कर सकते हैं। जबकि एसडीएम विजय यादव मो.नं. 9358772891 पर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कंट्रोल रूम का पर्यवेक्षण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति अवैध भंडारण या कालाबजारी में लिप्त मिला तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चारों तहसीलों में प्रवर्तन दलों का गठन कर औचक रूप से छापेमारी करने और स्टॉक रजिस्टर और वितरण की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा तेल कंपनियों के नोडल अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि एलपीजी के संबंध में भारत सरकार की ओर से अस्थायी रूप से घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है तथा इसके अतिरिक्त पारदर्शी वितरण के लिए ओटीपी के माध्यम से रिफिल डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है।
कोई भी उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर सकता है।
बुकिंग के उपरांत गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से एलपीजी का भंडारण न करें और न ही गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पेट्रोल व डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है।
11977 बुकिंग हुई : प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को घरेलू गैस सिलिंडर की कुल बुकिंग 10054 थी, जबकि औसत बुकिंग 11977 थी। घरेलू गैस सिलिंडरों का स्टाक 13333 था, जिसके सापेक्ष 10598 घरेलू गैस सिलिंडरों की बिक्री हुई। वहीं जनपद में 149 पेट्रोल पंप हैं। इनमें 132 पंप क्रियाशील थे। बुधवार की सुबह डीजल का स्टॉक 964 किलोलीटर और पेट्रोल 783 किलो लीटर था। जबकि मंगलवार को डीजल की कुल बिक्री 348 किलो लीटर और पेट्रोल की बिक्री 297 किलो लीटर रही। जनपद में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडर का वितरण सुचारू रूप से जारी है। कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें