फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएम ने जिला समन्वयकों से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 17 Feb 2025 09:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सीएम उद्यमी विकास अभियान की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न बैंकों द्वारा सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण स्वीकृति और वितरण में प्रगति पर संतोष व्यक्त की। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया में ऋण स्वीकृति की तुलना में ऋण निरस्तीकरण की संख्या अधिक होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों बैंकों के जिला समन्वयकों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने निर्देशित किया कि बैंक लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाएं।
विज्ञापन

ऋण स्वीकृति और वितरण में अंतर को अधिकतम 30 प्रतिशत तक लाने का प्रयास करें। उन्होंने यूनियन बैंक द्वारा भी योजना के अंतर्गत ऋण वितरण में शिथिल रवैया रखने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि यदि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों में ऋण वितरण में अपेक्षित प्रगति नहीं होती है तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई करें।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया कि जनपद में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अबतक प्राप्त 1000 के लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न बैंकों द्वारा 600 आवेदन स्वीकृत करते हुए 193 मामलों में ऋण वितरण किया जा चुका है और जनपद का ऋण स्वीकृति और वितरण के प्रदेश में प्रथम स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें